मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

22 अगस्त 2010

छत्तीसगढ़ःनिजी डाक्टरों से मंगाए आवेदन

धमतरी जिले के दूर-दराज क्षेत्रों में संचालित छात्रावास एवं आश्रमों में अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा गंभीर रोग एवं दुर्घटना की स्थिति में तत्काल सहायता के लिए स्वस्थ तन-स्वस्थ मन योजनांतर्गत निजी चिकित्सों से निर्धारित प्रपत्र में 30 अगस्त तक सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कार्यालय में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

चयनित एवं अनुबंधित चिकित्सकों को 50 सीटर छात्रावास एवं आश्रमों के बच्चों के चिकित्सकीय परीक्षण के निए 5 सौ रुपए प्रति भ्रमण तथा एक सौ सीटर छात्रावास एवं आश्रमों के बच्चों के चिकित्सकीय परीक्षण के लिए 8 सौ रुपए प्रति भ्रमण मानदेय दिया जाएगा। निजी चिकित्सकों के लिए न्यूनतम अर्हता बीएएमएस या एमबीबीएस होगी एवं स्थायी पंजीयन प्रमाण पत्र तथा संबंधित महाविद्यालय की डिग्री और छत्तीसगढ़ राज्य आयुर्वेदिक एवं मेडिकल काउंसिलिंग का पंजीयन प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। कन्या आश्रम छात्रावास हेतु यथासंभव महिला चिकित्सक अनुबंधित की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से संपर्क किया जा सकता हैं(दैनिक भास्कर,धमतरी,22.8.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।