मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

10 अगस्त 2010

कैथलःनवोदय में दाखिला आवेदन ३० सितम्बर तक

ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी साधनहीन प्रतिभाओं को उभारने के एक मंच-जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। वर्ष 2010-11 सत्र में किसी भी राजकीय या मान्यता प्राप्त विद्यालय में पढऩे वाले बच्चे जिनका जन्म 1 मई 1998 से 30 अप्रैल 2002 के बीच में हुआ है, वे सभी विद्यार्थी नवोदय विद्यालय तितरम में छठी कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा में बैठने योग्य है। जवाहर नवोदय विद्यालय तितरम की प्राचार्या सुनीता वशिष्ठ ने बताया कि देश भर में यह विद्यालय चयनित विद्यार्थियों को कक्षा छटी से बाहरवीं तक की उच्च कोटि की शिक्षा देते हैं। आवेदन संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2010 है(दैनिक भास्कर,कैथल,10.8.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।