मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

24 अगस्त 2010

सागरःकॉमर्स की कक्षाएं सुबह साढ़े सात बजे से

शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में कामर्स विषय के विद्यार्थियों को कॉलेज पहुंचने के लिए अल सुबह उठना होगा। कॉलेज प्रशासन ने इस वर्ष विद्यार्थियों की बढ़ी हुई संख्या को देखते हुए सुबह 7.30 बजे से कक्षाएं लगाने का फैसला किया है।

कॉलेज प्रशासन के मुताबिक इस वर्ष स्नातक कोर्स की प्रथम वर्ष की कक्षाओं में अधिक एडमिशन होना कक्षाएं जल्द शुरू करने का मुख्य कारण है। कॉलेज के एक शिक्षक के अनुसार बी.कॉम व बीए में इस वर्ष औसतन 400-400 विद्यार्थियों के एडमिशन हुए हैं। उक्त संख्या को देखते हुए नए सेक्शन गठित करना पड़े और इसी अनुपात में कक्षाओं की संख्या बढ़ाते हुए समय भी संशोधित किया गया।

परिवर्तन कर सकते हैं

यह टाइम-टेबल फिलहाल प्रायोगिक तौर पर लागू होगा। अन्य कक्षाओं के रिजल्ट आने व एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण होने पर इसमें समयानुकूल परिवर्तन भी किया जाएगा। वर्तमान निर्णय छात्र व महाविद्यालय हित में है।

डॉ. जीएल दुबे, प्राचार्य, शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर(दैनिक भास्कर,सागर,24.8.2010)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।