मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

08 अगस्त 2010

राजस्थानःकृषि विज्ञान ऐच्छिक विषय के रूप में लिया जा सकेगा

राजस्थान सरकार द्वारा लिए गए नीतिगत निर्णय के अनुसार राज्य में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर पर अंगीकृत एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यक्रम के अनुसार कृषि विज्ञान ऐच्छिक विषय के रूप में लिया जा सकेगा। यह जानकारी देते हुए निदेशक, माध्यमिक शिक्षा भास्कर ए. सावंत ने बताया कि यह निर्णय प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल की अध्यक्षता में सीनियर सैकण्डरी स्तर पर कक्षा ग्यारहवीं में नेशनल केरीक्यूलम फ्रेमवर्क के अन्तर्गत अंगीकृत किये गये एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यक्रम में कृषि विज्ञान विषय के संबंध में विचार विमर्श के लिए आयोजित बैठक में लिया गया। सावंत ने बताया कि लिये गये निर्णयानुसार कृषि विज्ञान विषय के साथ एक विषय जीव विज्ञान लेते हुए तीसरा विषय विज्ञान संकाय में से लिया जा सकेगा। कृषि विज्ञान के लिए चार विषय- 10 कृषि विज्ञान-जीव विज्ञान-रसायन विज्ञान, 2 कृषि विज्ञान-जीव विज्ञान-गणित, 3. कृषि विज्ञान-जीव विज्ञान-कम्प्यूटर विज्ञान/इन्फॉरमेटिक्स प्रेक्टिस/ मल्टीमीडिया एण्ड वेब टेक्नोलॉजी, 4 कृषि विज्ञान-जीव विज्ञान-भौतिक विज्ञान लिये जा सकते हैं(ख़बर एक्सप्रेस,जयपुर,6.8.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।