विश्वविद्यालय से संबद्घ विभिन्न स्ववित्त पोषित संस्थानों के एमएड पाठ्यक्रम 07-08 के प्रवेशित किए गए ऐसे छात्रों जिनका प्रवेश संस्थानों द्वारा अपने स्तर से किया गया है उनकी परीक्षाएं कराने के बारे में भी निर्णय दिया गया। मीटिंग में तय हुआ कि ऐसे छात्र जिनके प्रवेश महाविद्यालय स्तर से किए गए हैं। यदि उन छात्रों की सूची विश्वविद्यालय समन्यवयक, एमएड प्रवेश 07-08 के स्तर से पूर्व में स्वीकृत है तो ऐसे छात्रों की परीक्षाएं संपन्न करा ली जाएं। इसके अलावा मीटिंग में उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद, दिल्ली को प्रवेश हेतु मान्यता दिए जाने के संबंध में मनीष सिंह के पत्र पर विचार किया गया। इसमें निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से पत्राचार कर पता लगाया जाए कि उपरोक्त बोर्ड मान्यता प्राप्त है कि नहीं। अगर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग इसे मान्य मान लेता है तो इस बोर्ड की वैधता हेतु विश्वविद्यालय की समतुल्यता समिति के समक्ष प्रस्तुत कर कार्रवाई की जाएगी(दैनिक जागरण,मेरठ,25.8.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।