पंजाब यूनिवर्सिटी और यूके की ऑक्सफोर्ड ब्रूक्स यूनिवर्सिटी कई क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे। इसके लिए पीयू के वीसी प्रो. आरसी सोबती और ऑक्सफोर्ड ब्रूक्स के वीसी जेनेट बीर ने सोमवार को एमओयू साइन किया।
वीसी सोबती ने कहा, एमओयू से दोनों यूनिवर्सिटीज के टीचरों और छात्रों को रिसर्च के लिए बेहतर अवसर की संभावनाएं पैदा हुई हैं। प्रो. जेनेट बीर ने कहा, इस एमओयू से रिसर्च और एकेडमिक्स में मिलकर काम करने के अवसर बढ़ेंगे। इस मौके पर पीयू के दूसरे अधिकारी भी मौजूद थे। ऑक्सफोर्ड ब्रूक्स की वीसी व अन्य प्रतिनिधियों ने यूनिवर्सिटी के लॉ डिपार्टमेंट व अन्य विभागों का भी दौरा किया।
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय और यूजीसी ने विदेशी यूनिवर्सिटीज के साथ मिलकर काम करने के लिए पीयू सहित देश की 15 यूनिवर्सिटीज को चुना है। इसी के तहत एमओयू साइन किया गया है। एमओयू के तहत पीयू और ऑक्सफोर्ड ब्रूक्स स्पोर्ट्स, लॉ, न्यूट्रिशियन, केमिकल इंजीनियरिंग, स्पोर्ट्स साइकोलॉजी, पब्लिक हेल्थ, नेनो टेक्नोलॉजी और स्टेम सेल रिसर्च के क्षेत्र में मिलकर काम करेंगे। इन क्षेत्रों में शोध कार्यो पर दोनों ही यूनिवर्सिटीज ने कहा कि टीचर्स और स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत काम करेंगे(दैनिक भास्कर,चंडीगढ़,10.8.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।