मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

28 सितंबर 2010

झारखंडःनिगेटिव मा‌र्क्स में दाखिला, फिर भी 1388 सीटें खाली

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा आयोजित झारखंड कंबाइंड (पीसीएम ग्रुप) में शामिल सभी 30,675 को काउंसिलिंग में बुलाने के बाद भी निजी इंजीनियरिंग संस्थानों में इंजीनियरिंग की 1,388 सीटें खाली रह गई। जबकि पर्षद द्वारा दो बार काउंसिलिंग में बुलाकर छात्रों को दाखिले का मौका दिया गया। इंजीनियरिंग की पहली काउंसिलिंग में 21 हजार सीएमएल रैंक (मेधा रैंक) तक को काउंसिलिंग में बुलाया गया था। दूसरी काउंसिलिंग में सभी को बुला लिया गया। हद तो यह कि एक अंक या इससे कम यहां तक कि ऋणात्मक अंक (निगेटिव मार्किंग) लानेवाले अभ्यर्थियों को भी सीटें आवंटित की गई। इस परीक्षा में 902 छात्रों ने निगेटिव अंक लाया है। अब रिक्त सीटों पर संस्थान राज्य सरकार के नए दिशा-निर्देश के अनुसार दाखिला लेंगे। इसके तहत एआईईईई के पाजिटिव रैंकिंग तथा सिर्फ पीसीएम में बारहवीं उत्तीर्ण छात्रों का दाखिला लेंगे। यहां यह उल्लेखनीय है कि कुल रिक्त सीटों की संख्या और भी बढ़ सकती है। क्योंकि सीटें आवंटन के बाद कई छात्र इन संस्थानों में दाखिला नहीं ले रहे हैं(नीरज अम्बष्ठ,दैनिक जागरण,रांची,28.9.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।