राज्य के बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय पीटीईटी की द्वितीय प्रवेश वरीयता सूची आज सुबह 11 बजे वेबसाइट पर उपलब्ध हो गया। द्वितीय सूची में 36 हजार 122 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। इसके साथ करीब दो हजार छात्रों की प्रतीक्षा सूची भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। पीटीईटी की प्रथम आवंटन सूची में शामिल छात्र-छात्राओं के कॉलेजो में उपस्थिति दर्ज कराने के बाद विश्वविद्यालय ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग आरम्भ करने का फैसला किया है। पीटीईटी समन्वयक प्रो.एके मलिक के अनुसार प्रथम चरण की काउंसलिंग के बाद रिक्त रही सीटों पर प्रवेश के लिए 36 हजार 122 अभ्यर्थियों की द्वितीय प्रवेश वरीयता सूची आज वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई।
राज्य के 766 बीएड कॉलेजों की 88985 सीटों में से प्रथम चरण में 45863 अभ्यर्थियों ने कॉलेजों में ऑन लाइन रिपोर्टिंग की है। शेष सीटों के लिए द्वितीय सूची जारी की गई है। द्वितीय चरण की काउंसलिंग के बाद कॉलेज आवंटन सूची 14 अक्टूबर को वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
द्वितीय काउंसलिंग का कार्यक्रम
-28 सितम्बर से 8 अक्टूबर तक अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।
- दो हजार रूपए रजिस्टे्रशन शुल्क 29 सितम्बर से 9 अक्टूबर तक जमा होगा।
- अभ्यर्थी 28 सितम्बर से 9 अक्टूबर तक कॉलेजों की च्वॉइस भी भर सकेंगे।
- च्वॉइस लॉक 6 से 9 अक्टूबर तक होगी।
- सीटों का आवंटन 14 अक्टूबर को किया जाएगा।
- अभ्यर्थी पीटीईटी का शेष शुल्क 15 से 23 अक्टूबर तक बैंक में जमा करा सकेंगे।
-आवंटित स्थानों पर अभ्यर्थियों को 18 से 25 अक्टूबर तक रिपोर्ट करना होगा।
- आवंटित स्थानों पर अभ्यर्थियों को ऑन लाइन रिपोर्टिüग करनी जरूरी होगी।
(राजस्थान पत्रिका,जोधपुर,28.9.2010)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।