नई दिल्ली में, जनकपुरी पुलिस ने दिल्ली मेट्रो व विभिन्न एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पोस्ट ग्रेजुएट हैं और कंसलटेंसी ऑफिस चला रहे थे। दोनों अखबारों में विज्ञापन देकर युवाओं को झांसा देते थे और नौकरी पाने के इच्छुक लोगों से 50 हजार से लेकर एक लाख रुपए तक वसूलते थे।
पुलिस ने बताया कि ज्योति नामक एक महिला ने शिकायत की कि उसने अखबार में एक विज्ञापन पढ़ा था, जिसमें दिल्ली मेट्रो व निजी एयरलाइंस में नौकरी देने का दावा करते हुए संपर्क करने की बात कही गई थी। विज्ञापन एक कंसलटेंसी फर्म की ओर से दिया गया था, जिसका दफ्तर जनकपुरी बी-वन ब्लॉक में है। जब वह वहां पहुंची तो वहां उससे एक फार्म भरवाया गया और 400 रुपए ले लिए गए।
कुछ दिनों बाद उसे फोन कर बुलाया गया और दिल्ली मेट्रो का एक ऑफर लेटर थमा दिया गया। इसकी एवज में ज्योति से 50 हजार रुपए वसूल लिए गए। जब ज्योति दिल्ली मेट्रो पहुंची तो पता चला कि ऐसी कोई नौकरी वहां नहीं है और यह ऑफर लेटर फर्जी है। इसके बाद ज्योति ने मामले की शिकायत की।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को पकड़ लिया। उनकी पहचान विवेक कुमार व विशाल गुप्ता के रूप में की गई है। पुलिस के सामने अभी तक 25 से 30 शिकायत कर्ता आ चुके हैं।जिन्होंने इन दोनों पर नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ऐठने का आरोप लगाया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने बताया कि वे फर्जीवाड़े से कमाई गई रकम से मौजमस्ती करते थे(दैनिक भास्कर,दिल्ली,28.9.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।