मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

28 सितंबर 2010

कोलकाता लॉ कॉलेज कराएगा क्लैट २०११

चुनिंदा नेशनल लॉ कॉलेजों व विधि विवि में सत्र २०११-१२ में प्रवेश के लिए होने वाला कम्बाइंड लॉ एप्टीट्यूट टेस्ट (क्लैट) कराने की जिम्मेदारी कोलकाता के नेशनल लॉ कॉलेज को सौंपी गई है। क्लैट समिति ने इस पर मुहर लगा दी है। यह जानकारी लोहिया विधि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलराज चौहान ने दी।

उन्होंने बताया कि क्लैट के माध्यम से ही देशभर के ११ प्रमुख नेशनल लॉ कॉलेजों व लोहिया विधि विवि की छह सौ से अधिक सीटों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होती है। क्लैट के आवेदन पत्र जनवरी माह के दूसरे सप्ताह से चिह्नित बैंकों व पोस्ट ऑफिसों में उपलब्ध हो जाएंगे। मुख्य प्रवेश परीक्षा मई के अंतिम सप्ताह में होगी। गौरतलब है कि बीते कुछ वर्षों से विधि क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे हाई प्रोफाइल जॉब के कारण क्लैट का क्रेज भी बढ़ा है। इंटर परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद क्लैट के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर तैयार मेरिट सूची के आधार पर प्रमुख नेशनल लॉ कालेजों में प्रवेश होते हैं, जहां विद्यार्थी को पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के बाद लॉ ऑनर्स इन बीए अथवा बीबीए अथवा बी.कॉम की डिग्री दी जाती है। क्लैट के तहत वर्तमान में लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया विधि विवि सहित बंगलुरु, नलसार हैदराबाद, भोपाल, पटियाला, कलकत्ता, गांधीनगर, पटना, कोच्चि, जोधपुर और रायपुर नेशनल लॉ कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित परीक्षा के माध्यम से मेरिट तय कर पूरा किया जाता है(अमर उजाला,लखनऊ,28.9.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।