मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

27 सितंबर 2010

राजस्थानः 7 हज़ार से ज्यादा कांस्टेबल भर्ती होंगे बिना इंटरव्यू के

राजस्थान पुलिस में शीघ्र ही 7 हजार 300 कांस्टेबल और 650 उप-निरीक्षकों भर्ती की जाएगी। साथ ही पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की बकाया पदोन्नतियां भी होगी, ताकि खाली पदों को भरा जा सके।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार सुबह यहां मंडोर रोड स्थित राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र (आरपीटीसी) के सुल्तानसिंह स्टेडियम में देश की पहली महिला पुलिस बटालियन हाडी रानी के दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि नई पुलिस भर्ती में पारदर्शिता बरतने के लिए अब अभ्यर्थियों के साक्षात्कार नहीं होंगे। सिर्फ लिखित व शारीरिक दक्षता परीक्षा के जरिए ही चयन किया जाएगा(राजस्थान पत्रिका,जयपुर,27.9.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।