मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

10 सितंबर 2010

एचईसीःयूनियनों की लड़ाई में लटका वेतन पुनरीक्षण

वेतन पुनरीक्षण वार्ता में हो रही अनावश्यक देरी को लेकर यूनियन नेताओं के बीच छींटाकशी का दौर जारी है। उत्पादन ठप कराने की चेतावनी दी जा रही है। पर, एचइसी प्रबंधन ने इस झमेले से खुद को अलग कर लिया है। काफी जद्दोजहद के बाद प्रबंधन वेतन पुनरीक्षण वार्ता के लिए तैयार हुआ। पर, यूनियन नेताओं की अनावश्यक मांग से वार्ता अधर में लटकी हुई है। इस वार्ता से करीब 5000 स्थाई कर्मचारी व अधिकारी लाभान्वित होंगे। हटिया कामगार यूनियन के महामंत्री ने आम सभा के माध्यम से प्रबंधन को वार्ता शुरू करने के लिए 48 घंटे की मोहलत दी थी। उन्होंने गुरुवार को एचइसी के तीनों प्लांटों का दौरा किया। अफसरों से मिलकर अपनी मंशा से अवगत कराया। रविवार को यूनियन के कार्यालय में लालदेव सिंह की अध्यक्षता में तीन बजे आम सभा होनी है। इसमें निर्णायक निर्णय लिये जाएंगे। उधर, हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री राणा संग्राम सिंह एकल वार्ता के पक्ष में हैं। वे अपने प्रतिनिधियों के नाम अब तक नहीं दिए हैं। हटिया मजदूर यूनियन के महामंत्री भवन सिंह ने कहा कि मजदूर यूनियन नेताओं की मनमानी का दंश झेल रहे हैं। इसे लेकर राजनीति की जा रही है। वे भी अपने सदस्यों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं(दैनिक जागरण,रांची,10.9.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।