मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

08 सितंबर 2010

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालयःभारी न पड़ जाए वेबसाइट की गलतियां

जेएनवीयू की वेबसाइट की गलतियां ग्रेड के लिए होने वाले निरीक्षण में यूनिवर्सिटी के लिए परेशान का सबब न बन सकती है। वेबसाइट पर अनेक गलतियां है और साइट को लंबे समय से सही ढंग से अपडेट भी नहीं किया जा रहा है। नाक की टीम ने पूर्व में ही कह दिया था कि वेबसाइट अपडेट होनी चाहिए। नेशनल एसेस्मेंट एंड एक्रिडिटेशन काउंसिल (नाक) की टीम इस माह के अंतिम सप्ताह में जेएनवीयू का निरीक्षण करेंगी।

कई सूचनाओं का अभाव : वेबसाइट पर कई सूचनाओं का अभाव है। परिणाम वाले कॉलम में केवल इंजीनियरिंग संकाय के अलावा कोई परिणाम नहीं है। कोर्स के कॉलम में बीसीए कोर्स दिखाया ही नहीं गया है। प्रवेश नहीं होने के बावजूद भी बी आर्क कोर्स वेबसाइट पर दिखाया जा रहा है। जेएनवीयू से संबद्ध कॉलेजों की संख्या 45 से ज्यादा है, वेबसाइट पर केवल 9 कॉलेजों के ही नाम है। इसमें से 3 के प्राचार्य के नाम ही नहीं दिखाए गए है।

अधूरी हैं अधिकारियों की जानकारियां

वेबसाइट पर कुलसचिव के कार्यालय के अलावा कोई नंबर और सूचना नहीं दी गई है। अभियंता व केंद्रीय कार्यालय के किसी भी विभाग की जानकारी भी नहीं है। सिंडीकेट सदस्यों की भी संपूर्ण जानकारियां नहीं है। सिंडीकेट सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो चुका है, उनके नाम भी वेबसाइट पर चल रहे हैं।

सेवानिवृत्ति के बाद भी वेबसाइट पर

वेबसाइट पर कई शिक्षक जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं, उनके नाम भी चल रहे है। मई माह में सेवानिवृत्त हो चुके प्रो. गंगाराम जाखड़ और वर्तमान में बीकानेर के महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति है उनका नाम अब भी शिक्षकों की सूची में शामिल है। मैनेजमेंट विभाग की अध्यक्ष मीता निहलानी का नाम वेबसाइट पर नीता निहलानी बताया जा रहा है।

"कंप्यूटर सेंटर के प्रभारी को वेबसाइट अपडेट करने के निर्देश दे दिए गए हैं। नाक की टीम के निरीक्षण से पहले वेबसाइट पूर्ण रूप से अपडेट कर दी जाएगी"-निर्मला मीणा, कुलसचिव जेएनवीयू(दैनिक भास्कर,जोधपुर,8.9.2010)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।