मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

28 सितंबर 2010

उज्जैन में खुलेगा नर्सिंग कॉलेज

भारतीय नर्सिंग परिषद् (एनआईसी) ने नगर में नर्सिंग कॉलेज खोलने पर मोहर लगा दी है। अब डिप्लोमा कोर्स के स्थान पर ४ वर्षीय डिग्री कोर्स शुरू होंगे। आगर रोड स्थित सख्याराजे प्रसूति गृह के पीछे बन रहे भवन में इसकी अनुमति मिल गई है। सोमवार को इस आशय का पत्र नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल नेहा टायटस के पास आया। एनआईसी के दल ने कॉलेज के लिए जरूरी सुविधाओं की जांच के लिए कॉलेज परिसर के साथ जिला चिकित्सालय का दौरा किया था। दल में डॉ.प्रतिभा माली और आनंदी चौहान शामिल थीं। वर्तमान में नर्सिंग कॉलेज विक्रम विवि से संबद्ध है और यहां पर डिप्लोमा कोर्सेस चल रहे हैं।

दोबारा होगी काउंसलिंग: वर्तमान में नर्सिंग कॉलेज में ४८ सीटें हैं। एनआईसी की मोहर के बाद इसमें १२ सीटें और बढ़ जाएंगी। सीटें बढऩे से इन पर होने वाली भर्ती के लिए दोबारा काउंसलिंग होगी। इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

मेहनत रंग लाई

ञ्चनर्सिंग कॉलेज को हरी झंडी मिलने से मेहनत रंग लाई है। एनआईसी के दल ने कॉलेज के हित में रिर्पोट भेजी है। इसका पत्र भी मिल गया है।

डॉ.के.के.अग्रवाल, सीएमओ

ञ्चनर्सिंग कॉलेज को अनुमति देने से संबंधित एनआईसी का पत्र सोमवार को मिला है। इसके बाद कॉलेज की राह आसान हो गई है।

नेहा टायटस, प्रिंसिपल, नर्सिंग कॉलेज(दैनिक भास्कर,उज्जैन,28.9.2010)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।