दिल्ली यूनिवर्सिटी में सेमेस्टर सिस्टम के खिलाफ टीचर्स की हड़ताल और आंदोलन का खामियाजा स्टूडेंट्स को लेट एग्जाम के रूप में भुगतना पड़ सकता है। इस आंदोलन से कई कॉलेजों में सेमेस्टर के हिसाब से क्लासेज भी नहीं हो रही हैं। ऐसे में साइंस स्टूडेंट्स के लिए नई डेटशीट लाई जा सकती है।
स्टूडेंट्स ने डीयू के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि बिना सिलेबस पूरा किए हम एग्जाम कैसे दे सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए एग्जाम 10 से 15 दिन आगे खिसक सकते हैं। फर्स्ट सेमेस्टर एग्जाम 20 नवंबर से होने हैं, पर अब ये दिसंबर के र्फस्ट वीक में भी हो सकते हैं। एग्जाम की डेट आगे बढ़ाने के बाद जितने दिन मिलेंगे, उनमें ज्यादा से ज्यादा क्लासेज करवाई जाएंगी, ताकि स्टूडेंट्स का सिलेबस पूरा हो सके। डीयू के वाइस चांसलर प्रो. दीपक पेंटल का कहना है कि अगर जरूरत हुई तो एग्जाम कुछ दिन आगे भी बढ़ाए जा सकते हैं(भूपेंद्र,नवभारत टाइम्स,दिल्ली,29.9.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।