मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

29 सितंबर 2010

झारखंड एकेडमिक काउंसिलःसब कुछ होगा ऑनलाईन

छात्रों को अब झारखंड एकेडमिक काउंसिल का चक्कर नहीं लगना होगा. परीक्षा फॉर्म जमा करना हो या प्रमाण पत्र में हुई गड़बड़ी में सुधार, अब सब कुछ ऑनलाइन होगा. मार्च 2011 तक झारखंड एकेडमिक काउंसिल पूरी तरह से कंप्यूटराइजाइज्ड हो जायेगा.

इस संबंध में झारखंड एकेडमिक काउंसिल की अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह ने मंगलवार को आइटी सचिव अमरेंद्र कुमार, जैप आइटी के सत्येंद्र सिंह व काउंसिल पदाधिकारियों के साथ बैठक की.

जैक अध्यक्ष ने बताया कि इस पर आनेवाले खर्च के लिए बजट में प्रावधान किया गया है. जैक द्वारा इस संबंध में आइटी विभाग को आवश्यकताओं के बारे में सूची सौंप दी गयी है. विभाग इस पर प्रोजेक्ट तैयार कर काउंसिल की स्वीकृति प्राप्त करेगा.

स्कूल, कॉलेज की जानकारी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल के बारे में कोई भी सूचना अब एक क्लिक पर मिलेगी. झारखंड से पास छात्रों को अपने प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए काउंसिल का चक्कर नहीं लगाना होगा.

राज्य के स्कूल, कॉलेजों के बारे में भी विस्तृत जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध होगा. कॉलेज मान्यता प्राप्त है कि नहीं, उनके पास क्या संसाधन हैं, शिक्षकों की योग्यता क्या है, छात्र संख्या क्या है जैसी तमाम जानकारियां ऑनलाइन होगी(प्रभात खबर,रांची,29.9.2010).

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।