मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

29 सितंबर 2010

प्रोफेशनल को और काबिल बनाएगा आईआईटी

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की कंपनियों में काम करने वाले प्रोफेशनल्स को अब आईआईटी और काबिल बनाएगी। संस्थान में चल रहे किसी भी कोर्स में प्रोफेशनल लोग दाखिला ले सकेंगे। इससे दिल्ली और एनसीआर की विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों में काम कर रहे हजारों प्रोफेशनल्स को फायदा होगा। दाखिले के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, सिर्फ कंपनी का अधिकार पत्र लाना होगा। फिर जगह उपलब्ध होने पर पढ़ाई का मौका दिया जाएगा। इसके बाद आईआईटी एक प्रमाण पत्र प्रदान करेगा। आईआईटी के निदेशक प्रो. सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि किसी भी कंपनी में काम कर रहे प्रोफेशनल आईआईटी में छात्रों के साथ कर अपने मनपसंद विषय की पढ़ाई कर सकते हैं। जिस विषय में उनकी पकड़ कमजोर है उसे मजबूत करने का मौका होगा। उदाहरण के तौर पर एक आईटी कंपनी में काम करने वाले एक व्यक्ति को अगर जावा की पढ़ाई करनी है और जावा आईआईटी में कंप्यूटर इंजीनियरिंग में दूसरे सेमेस्टर में पढ़ाया जाता है तो वह दूसरे सेमेस्टर में आकर जावा की पढ़ाई कर सकता है। प्रो. प्रसाद ने बताया कि इस बार पंजीकरण व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब किसी भी इंडस्ट्री या रिसर्च संस्थान का व्यक्ति आईआईटी में चल रहे 450 रेगुलर कोर्स के लिए पंजीकरण करा सकता है(दैनिक जागरण,दिल्ली,29.9.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।