चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय को भवन व कक्ष उपलब्ध कराने के बाद अब एएन सिन्हा इंस्टीच्यूट आफ सोशल स्टडीज नवसृजित आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय को भी उसके प्रशासनिक कार्यो के लिए भवन व कमरे उपलब्ध करायेगा। मानव संसाधन विकास विभाग के प्रधान सचिव अंजनी कुमार सिन्हा ने एएन सिन्हा इंस्टीच्यूट आफ सोशल स्टडीज के निदेशक को पत्र भेज कर कहा है कि पूर्व में उन्होंने चाणक्य विधि विश्वविद्यालय को प्रशासनिक कार्यो के लिए जो भवन व कक्ष दिये थे वही भवन-कक्ष वे अब आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय को एक साल के लिए उपलब्ध करा दें। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सक्षम प्राधिकार द्वारा तय किये गये किराये का भुगतान आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय संस्थान को करेगा। राज्य सरकार ने आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर साइंस कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य डा. एस.एन.गुहा को नियुक्त किया है। उन्हें तीन माह पूर्व ही विश्वविद्यालय के नियम-परिनियम बनाने को कहा गया था मगर मिली जानकारी के अनुसार अभी तक इस दिशा में कारगर पहल नहीं हुई है(दैनिक जागरण,पटना,2.9.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।