एडमिशन व रजिस्ट्रेशन फार्म साथ भरे जाएंगे
प्राचार्यों ने किया विरोध, कुलपति अड़े
रांची विश्वविद्यालय में अब रजिस्ट्रेशन की तिथि नहीं बढ़ेगी। इस साल से तिथि बढ़ाने की परंपरा समाप्त कर दी गई है। प्राचार्यों के साथ एक सितंबर को हुई बैठक के बाद निर्देश जारी किया गया है कि इसी साल से एडमिशन फार्म के साथ ही रजिस्ट्रेशन के फार्म भी भरे जाएंगे। एडमिशन फार्म के साथ ही रजिस्ट्रेशन फार्म का वितरण किया जाएगा। साथ ही रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित कर दी गई। इसका प्रस्ताव तैयार होने के बाद ही कई कॉलेजों के प्राचार्य इसका विरोध कर रह थे। बुधवार को रांची विवि प्राचार्य संघ का प्रतिनिधिमंडल कुलपति प्रो एए खान से मिला। उन्होंने इस प्रस्ताव को वापस लिए जाने का आग्रह किया। परंत कुलपति उनके तर्कों से संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने कहा कि एडमिशन और रजिस्ट्रेशन साथ होने से परेशानी नहीं हो। न ही छात्रों पंजीयन में गड़बड़ी भी नही होगी और विलंब भी नहीं होगा। प्राचायो का तर्क था कि एडमिशन व रजिस्ट्रेशन का फार्म साथ देने और भरवाने म परेशानी होगी। विलंब होगा और अतिरिक्त स्टाफ की जरूरत पड़ेगी(हिंदुस्तान,रांची,2.9.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।