देश के दसवें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) रायपुर का उद्घाटन सोमवार को होगा। यह देश का 10 वां आईआईएम होगा। सेजबहार में गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में दोपहर एक बजे से आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह होंगे।
उच्च शिक्षा मंत्री हेमचंद यादव, आईआईएम रायपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नेस के चेयरमैन हरिएस भारती, उच्च शिक्षा सचिव एमके राउत, तकनीकी शिक्षा सचिव नारायण सिंह, आईआईएम इंदौर के डायरेक्टर डॉ. एन. रविंद्रन और आईआईएम रायपुर के डायरेक्टर डॉ. बीएस सहाय उपस्थित रहेंगे।उद्घाटन समारोह में पहले बैच के लिए चुने गए 70 छात्र भी शामिल होंगे(दैनिक भास्कर,रायपुर,11.10.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।