डायरेक्टोरेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (डीटीई) ने इंजीनियरिंग कॉलेजों को एक बार फिर राहत देने के लिए 21 से 25 अक्टूबर के बीच लास्ट चांस काउंसिलिंग कराने का निर्णय लिया है। इसके बाद बीई मंे किसी भी हालत में कॉलेज एडमिशन नहीं दे पाएंगे।
पॉलिटेक्निक एजुकेशन में पहली बार ग्वालियर स्थित प्राइवेट कॉलेज को गवर्नमेंट ने परमिशन दे दी है। इससे पालिटेक्निक एजुकेशन में 300 सीटें बढ़ गई हैं। पॉलिटेक्निक की बची कुल 500 सीटों के लिए काउंसिलिंग का थर्ड राउंड 18 अक्टूबर से होगा।
20 हजार सीटें खाली- डीटीई के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. लक्ष्मीनारायण रेड्डी ने बताया प्रदेश में बीई की 20 हजार सीटें अभी भी खाली हैं। 21 से 25 अक्टूबर एडमिशन लेने का आखिरी चांस होगा। इस बार 71 हजार में से 15 हजार सीटें खाली रहने का अनुमान है। पढ़ाई का नुकसान न हो इसके लिए कॉलेजों को उचित व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।
रोजाना 10 सीटें कैंसल- इधर कॉलेजों में एडमिशन ले चुके स्टूडेंट्स सीट कैंसल कराने में लगे हैं। हेल्प सेंटर्स पर रोजाना कई स्टूडेट्स कॉलेज छोड़ने के लिए आवेदन देने पहुंच रहे हैं। एसजीएसआईटीएस में ही तकरीबन 10 स्टूडेंट्स सीट कैंसल कराने पहुंच रहे हैं। सीटें कैंसल होने से प्राइवेट कॉलेजों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं, कई कॉलेज तो स्टूडेंट्स को जमा की गई फीस भी वापस नहीं दे रहे(दैनिक भास्कर,इन्दौर,16.10.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।