मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

09 अक्टूबर 2010

बरकतउल्ला विश्वविद्यालयःबीपीटी, बीपीई परीक्षाएं 20-21 से

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने बीपीटी की मुख्य एवं पूरक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। बीपीटी पुराने पाठ्यक्रम के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष की परीक्षाएं 20 अक्टूबर से तीन नवंबर तक चलेंगी। जबकि नए पाठ्यक्रम में प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 21 अक्टूबर से दो नवंबर तथा द्वितीय की परीक्षा 20 अक्टूबर से तीन नवंबर तक होंगी। तृतीय व चतुर्थ वर्ष की परीक्षा 20 से 29 अक्टूबर तक चलेंगी। जबकि बीपीई प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 21 से 29 अक्टूबर तक चलेगीं सभी का समय दोपहर दो से पांच रहेगा। विस्तृत टाइम टेबल बीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध है। पीजीडीसीए सेकंड एवं एटीकेटी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के फार्म 15 अक्टूबर से जमा होंगे। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर रखी गई है। विलंब शुल्क 300 रुपए के साथ 26 से 30 अक्टूबर तक फार्म जमा किए जा सकेंगे। कालेजों को सामान्य शुल्क वाले फार्म एक तथा विलंब शुल्क वाले फार्म तीन नवंबर तक विवि में जमा करना होगा। बीएड सत्र 2007-08 की सप्लीमेंट्री के फार्म 11 से 21 अक्टूबर तक जमा होंगे। विलंब शुल्क के साथ 28 अक्टूबर तक फार्म जमा किए जा सकेंगे। कालेजों को 29 अक्टूबर तक सभी फार्म विवि में जमा करना अनिवार्य होगा। एमबीए सेकंड सेमेस्टर के फार्म 8 से 16 अक्टूबर तक जमा किए जा सकेंगे। विलंब शुल्क के फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर रहेगी। कालेजों को सामान्य शुल्क वाले फार्म 19 तथा विलंब शुल्क वाले 21 अक्टूबर तक विवि में जमा करना होगा(दैनिक जागरण,भोपाल,9.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।