मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

17 अक्टूबर 2010

मध्यप्रदेशःबीई की विशेष काउंसिलिंग 21 से

तकनीकी शिक्षा संचालनालय (डीटीई) ने इंजीनियरिंग कॉलेजों को बीई की रिक्त सीटें भरने का एक और अवसर दिया है। इसके लिए 21 से 25 अक्टूबर तक कॉलेज स्तर पर विशेष काउंसिलिंग आयोजित की जाएंगी।
प्रदेश भर में लगभग 23 हजार सीटें रिक्त हैं।

डीटीई ने कॉलेजों को रिक्त सीटें भरने के लिए पांच दिन का समय दिया है। प्रवेश की अंतिम तिथि ३क् अक्टूबर तय की गई है। जिन कॉलेजों में सीटें खाली हैं, उन्हें अपने स्तर पर प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है।क कांउसिंलिंग के दौरान डीटीई का एक प्रतिनिधि कॉलेज में उपस्थित रहेगा।

डीटीई के ओएसडी डॉ.लक्ष्मी नारायण रेड्डी ने बताया कि एमई,एमफार्मा,बीआर्क,होटल मैनेजमेंट कोर्स की कॉलेज स्तर पर काउंसिलिंग की अंतिम तिथि 18 से बढ़ाकर 20 अक्टूबर कर दी गई है। 30 अक्टूबर तक ही इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश होंगे। इस तिथि के बाद जितनी सीटें खाली रह जाएंगी,उन पर अब प्रवेश नहीं दिए जाएंगे(दैनिक भास्कर,ग्वालियर,17.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।