हरियाणा के आठ आईएएस अधिकारी बिहार विधानसभा चुनाव में ड्यूटी नहीं चाहते। अधिकारियों ने मुख्य सचिव उर्वशी गुलाटी से बिहार न भेजने का अनुरोध किया है। इसके लिए अधिकारियों ने अलग-अलग दलीलें दी हैं।
बिहार में पहले चरण के चुनाव की घोषणा हो चुकी है। चुनाव ड्यूटी के लिए पूरे देश से आईएएस अधिकारी बिहार भेजे जा रहे हैं। केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर हरियाणा सरकार ने 20 आईएएस अधिकारियों के नामों की सूची चुनाव अयोग को भेजी है। सूची में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के उप सचिव वजीर सिंह गोयत, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक अंकुर गुप्ता, करनाल की उपायुक्त नीलम प्रदीप कासनी, गृह विभाग के सुरेश कुमार गोयल, पुरातत्व विभाग के फतेह सिंह, लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव राज शेखर वंदरू, विकास यादव और रजनी शेखर शामिल हैं। इन अधिकारियों ने मुख्य सचिव से कहा है कि राज्य सरकार के विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा परियोजना के क्रियान्वयन के उद्देश्य से उन्हें चुनाव पर्यवेक्षक की ड्यूटी से अलग रखा जाए। हरियाणा सरकार ने अभी इस पर कोई फैसला नहीं किया है, लेकिन इन अधिकारियों के अनुरोध को केंद्रीय चुनाव आयोग तक पहुंचा दिया गया है। चुनाव पर्यवेक्षक तैनात करने के लिए आयोग को हरियाणा के 16 आईएएस अधिकारियों की दरकार है। मुख्य सचिव का कहना है कि अगर चुनाव आयोग इन अधिकारियों के अनुरोध को स्वीकार कर लेता है तो ऐसी स्थिति में कुछ और आईएएस अधिकारियों के नाम केंद्रीय चुनाव आयोग के पास भेजे जाएंगे(दैनिक जागरण संवाददाता,हिसार,9.10.2010)।
बढ़िया पोस्ट , आभार .
जवाब देंहटाएंकृपया सुझाव दें - -
" किताबों का डिजिटलाइजेशन "