मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

16 अक्टूबर 2010

हिमाचल प्रदेश विविःएमफिल की काउंसलिंग अब 29 को। बायोसाइँस में सीटें बढ़ीं

एचपी यूनिवर्सिटी में 18 अक्टूबर को होने वाली एमफिल काउंसलिंग फिलहाल स्थगित कर दी गई है। अब यह काउंसलिंग 29 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। इसके तहत राजनीति शास्त्र, इतिहास, गणित, हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र और एम कॉम की काउंसलिंग 29 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पहले इन विषयों के लिए 18 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की थी। इसके अलावा दूसरे विषयों की काउंसलिंग पूर्व निर्धारित तिथियों के अनुसार ही की जाएगी। डीन ऑफ स्टडीज प्रो. सीएल चंदन ने इसकी पुष्टि की है।

बायोसाइंस विभाग में सीटें बढ़ी
बायोसाइंसिज विभाग के तहत इस सत्र में कम की गई जूलॉजी और बॉटनी में एमफिल की सीटें फिर बढ़ा दी गई हैं। इसके तहत अब इन विषयों के लिए 15—15 सीटों पर काउंसलिंग आयोजित की जाएगी(दैनिक भास्कर,शिमला,16.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।