शिक्षा विभाग में अद्धवार्षिक परीक्षा को लेकर अब स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। शिविरा पंचांग के अनुसार अद्धवार्षिक परीक्षाएं 15 दिसंबर से होनी, लेकिन अब यह परीक्षाएं 3 से 18 जनवरी को आयोजित होंगी। शिक्षा निदेशालय ने भी शिविरा पंचांग के परिवर्तन से संबंधित निर्देशों को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भेज दिए हैं। इधर, स्कूलों ने भी सूचना मिलने के बाद नई तिथियों के अनुसार तैयारियां शुरू कर दी है।
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) खेलशंकर व्यास ने बताया कि निर्देशों के आने से पहले अद्धवार्षिक परीक्षा सहित मध्यावकाश ओर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन को लेकर भी असमंजस्य बना हुआ था। निर्देश प्राप्त हो जाने के बाद इसे सुनियोजित कर लिया गया है। इन निर्देशों को ब्लॉक स्तर पर भेज दिया गया है, तथा स्कूल स्तर पर प्रधानाचार्यों को इसी अनुसार कार्यक्रम बनाने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
बच्चों को भी समय मिलेगा
शिविरा पंचांग के अनुसार राजकीय विद्यालयों में अद्धवार्षिक परीक्षाएं 15 दिसंबर से होनी थी। इस दौरान जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं अन्य आयोजनों के कारण बच्चों को समय भी कम मिल पाता। अब ये परीक्षाएं 3 से 18 जनवरी को होने से बच्चों और शिक्षकों के पास खासा समय मिल जाएगा। पंचांग के अनुसार जहां शीतकालीन अवकाश जनवरी में दिया जाना था वो अब 25 से 31 दिसंबर तक होंगी। व्यास ने बताया कि अब मध्यावकाश भी 28 से 7 नवंबर तक होंगे साथ ही 8 और 9 नवंबर को जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन का भी आयोजन किया जाना है।
शिक्षक बोले : सही निर्णय है
शिविरा पंचांग में परिवर्तन होने की बात पर शिक्षक भी सहमत है। शिक्षकों ने बताया कि परीक्षाओं का जनवरी में होना हर दृष्टि से फायदेमंद साबित होगा। जहां एक और स्कूली विद्यार्थियों को अच्छी तैयारी करने का मौका मिलेगा वहीं शिक्षकों को भी कोर्स को पूरा करवा कर रिविजन करवाने का भी उचित समय मिल जाएगा। साथ ही मध्यावकाश और शीतकालीन अवकाश का भी समय उचित है। इस दौरान जिला स्तरीय सम्मेलन की तैयारिंया भी हो सकती है(दैनिक भास्कर,उदयपुर,16.10.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।