झारखंड सरकार ने राज्य कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से ली जानेवाली परीक्षा के लिए मैट्रिक से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक की परीक्षा के लिए नियमावली तैयार कर दी है. आयोग की ओर से ली जानेवाली परीक्षा के लिए अलग-अलग सेवा संवर्ग भी तैयार किया गया है. इसी आधार पर कार्मिक, प्रशासनिक एवं राजभाषा सुधार विभाग कीओर से 10 अक्तूबर तक रिक्तियां मांगी गयी है. सरकार के अनुसार आनेवाले दिनों में 50 हजार से अधिक रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जायेंगी.
स्नातक स्तरीय पदों के विभाग
सरकार ने 20 विभागों की सेवाएं स्नातक स्तरीय पदों के लिए चिन्हित की है. इसमें कार्मिक, समाज कल्याण, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण, कल्याण, खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले, राजस्व एवं भूमि सुधार, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य, पशुपालन एवं मत्स्य (गव्य विकास), जल संसाधन, खान एवं भूतत्व, पर्यटन, योजना एवं विकास, वित्त, सहकारिता, उद्योग, विज्ञान एवं प्रावैधिकी, कृषि एवं गन्ना विकास/ भूमि संरक्षण निदेशालय और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पदों को शामिल किया गया है.
तय किये गये संवर्ग
स्नातक स्तरीय पद के लिए झारखंड सचिवालय सेवा, झारखंड सचिवालय लिपिकीय सेवा, झारखंड सचिवालय आशुलिपिक सेवा, झारखंड बाल विकास सेवा (अराजपत्रित), श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, झारखंड कल्याण सेवा, झारखंड राज्य कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, राष्ट्रीय कैडेट कोर भरती एवं प्रोन्नति नियमावली, मत्स्य एवं पशुपालन (मत्स्य सेवा नियमावली), शोध सहायक संयुक्त वर्ग, झारखंड भूतात्विक विेषक, झारखंड पर्यटन संवर्ग,
झारखंड पर्यटन संवर्ग (भरती एवं सेवा नियमावली), झारखंड सांख्यिकी अधीनस्थ संवर्ग, झारखंड अंकेक्षण संवर्ग नियमावली, झारखंड सहकारिता वरीय अंकेक्षण पदाधिकारी संवर्ग, झारखंड राज्य हस्तकरघा प्रक्षेत्र अधीनस्थ तकनीकी सेवा संवर्ग, उद्योग विस्तार पदाधिकारी संवर्ग, झारखंड राज्य रेशम सेवा अधीनस्थ संवर्ग, झारखंड महिला औद्योगिक विद्यालय सेवा संवर्ग, भूमि संरक्षण सेवा भरती नियमावली से नियमित सेवा, झारखंड कृषि अधीनस्थ सेवा नियमावली और झारखंड बहु प्रावैधिकी सेवा संवर्ग शामिल हैं.
चिन्हित पदस्नातक स्तरीय सेवा के लिए सचिवालय सहायक, निम्न वर्गीय लिपिक, आशुलिपिक, महिला पर्यवेक्षक, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, महिला समाज आयोजक, कनीय नियोजन पदाधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक, अंचल निरीक्षक सह कानूनगो, संरक्षण सहायक (पुरातत्व), जहाज अनुदेशक, मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी/कनीय मत्स्य अनुसंधान पदाधिकारी/कनीय व्याख्याता, मत्स्य निरीक्षक, शोध सहायक, भूतात्विक विेषक,
पर्यटन सूचना पदाधिकारी, सहायक पर्यटन सूचना अधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक / अन्वेषक / सांख्यिकी सहायक/ कनीय सांख्यिकी सहायक/ अंकेक्षक, वरीय अंकेक्षण पदाधिकारी, उद्योग विस्तार पदाधिकारी, वरीय अनुदेशक एवं समकक्ष पद, सहायक अधीक्षक एवं समकक्ष पद, कनीय प्रशिक्षिका, कनीय प्रावैधिकी सहायक, निरीक्षक माप एवं तौल, कृषि निरीक्षक /प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कनीय कृषि अभियंता एवं जांच अनुसंधान पदाधिकारी, सहायक अनुसंधान पदाधिकारी, पौधा संरक्षण निरीक्षक, अनुमंडल अनुसंधान पदाधिकारी, कंप्यूटर प्रोग्रामर और प्रयोगशाला सहायक के पद चिन्हित किये गये हैं(प्रभात खबर,रांची,8.10.2010).
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।