चक्रधरपुर रेल मंडल के 2500 से ज्यादा रेलकर्मियों को रेलवे ने दुर्गापूजा के मौके पर जबर्दस्त उपहार दिया है. इन रेलकर्मियों को काटा गया तीन फीसदी इंक्रीमेंट वापस दे दिया जायेगा. रेलवे बोर्ड ने इस आशय का पत्र साउथ इस्टर्न रेलवे को जारी कर दिया है.रेलवे बोर्ड का पत्र प्राप्त होने के बाद साउथ इस्टर्न जोन के सीपीओ (चीफ पर्सनल ऑफिसर) ने भी रेलकर्मियों को काटा गया तीन फीसदी इंक्रीमेंट भुगतान करने का आदेश जारी कर दिया.
गौरतलब है कि छठे वेतन आयोग की सिफारिश के अनुसार वैसे रेलकर्मियों को तीन फीसदी के वार्षिक इंक्रीमेंट से वंचित कर दिया गया था जो एक जनवरी 2006 से 30 जून 2006 तक एक भी दिन अनुपस्थित रहे. चक्रधरपुर रेल मंडल में ग्रुप डी के लगभग 2500 कर्मचारी इस कानून के शिकार हो गये. उन्हें तीन फीसदी की वार्षिक वेतनवृद्धि से वंचित कर दिया गया.
चक्रधरपुर डिवीजन सहित देश भर के विभिन्न डिवीजनों के लाखों रेलकर्मी इस नियम के शिकार हो गये और तीन फीसदी के एक इंक्रीमेंट से वंचित हो गये. साउथ इस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस के चक्रधरपुर डिवीजनल को ऑर्डिनेटर एसआर मिश्रा ने कहा कि यह एसइआरएमसी की जीत है(प्रभात खबर,जमशेदपुर,9.10.2010).
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।