इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाएं मई के पहले सप्ताह तक चलेंगी। विश्वविद्यालय खुलने के बाद परीक्षा कार्यक्रम घोषित किये जाने की उम्मीद जताई जा रही है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एचएस उपाध्याय ने बताया कि पिछले दिनों हुई परीक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि सत्र को नियमित बनाये रखने के लिए समय से परीक्षाओं का आयोजन हो। इसी बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी कि 5 मार्च से हर हाल में परीक्षाएं शुरू हो जाएं। कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी। यह तिथि स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों के लिए तय की गई है। परास्नातक कक्षाओं की परीक्षाएं भी मार्च के अंतिम सप्ताह तक शुरू हो जाएंगी। इन्हें हर हाल में 30 अप्रैल तक समाप्त कर लिये जाने पर भी सहमति बनी है। परीक्षा कार्यक्रम घोषित करने की जिम्मेदारी सभी विभागों को सौंप दी गई है(दैनिक जागरण,इलाहाबाद ,१७.१०.२०१०)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।