चंडीगढ़ शहर के इतिहास में यह पहली बार होगा कि चंडीगढ़ में 7340 विद्यार्थी देश के सभी कोने से एबाक्स ग्रैंड इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं। इसका आयोजन लाला लाजपत राय भवन सेक्टर-15 चंडीगढ़ में 3 अक्टूबर को होने जा रहा है। इससे पहले 2009 में राष्ट्रीय स्तर पर एबाक्स प्रतियोगिता में 5063 विद्यार्थियों ने शिवालिक स्कूल में हिस्सा लिया था। 356 सेंटरों के व विभिन्न राज्यों के विद्यार्थियों जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश व राजस्थान से इसमें हिस्सा ले रहे हैं। आज के परिप्रेक्ष्य में प्रत्येक विद्यार्थियों को एबाक्स एजुकेशन की जरूरत है। यह गणित ही नहीं बल्कि सभी विषयों के लिए काफी लाभदायक है। इस अवसर पर चाइलेंजर के डायरेक्टर संजीव कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में उत्साह बढ़ता है। उन्होंने कहा कि इस कोर्स को करने से बच्चे किसी भी प्रकार की अंकगणित की समस्या का समाधान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में 5-14 वर्ष के बच्चे भाग ले सकते हैं(दैनिक जागरण,चंडीगढ़,1.10.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।