झारखंड सरकार की विशेष शाखा (क्लोज्ड कैडर) की बहाली प्रक्रिया राज्य कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से होगी. सरकार ने 839 पदों पर नियुक्ति की मंजूरी दे दी है. सरकार ने विशेष शाखा क्लोज्ड कैडर के लिए पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, उपाधीक्षक, निरीक्षक, अवर निरीक्षक, सहायक अवर निरीक्षक और आरक्षी स्तर के पदों को चिह्नित किया है.
सरकार का मानना है कि क्लोज कैडर में विशेष रूप से योग्य और प्रशिक्षित कर्मी कार्यरत हों और उनके ज्ञान एवं दीर्घकालीन अनुभव के आधार पर इस शाखा को विशेषज्ञता प्राप्त हो.कैसे भरे जायेंगे पदसरकार ने पुलिस अधीक्षक एवं उसके ऊपर के पद को इस कैडर में शामिल नहीं किया है. इन पदों पर पूर्ववत प्रतिनियुक्ति/स्थानांतरण से भरा जायेगा. आरक्षी से लेकर अपर पुलिस अधीक्षक के क्लोज कैडर में आरक्षी और अवर निरीक्षक के पदों पर सीधी भरती होगी, जबकि अन्य पदों को प्रोन्नति से भरा जायेगा. प्रत्येक वर्ष जुलाई में सीधी भरती होगी.
सीधी भरती से 75 प्रतिशत पद भरे जायेंगे, जबकि 25 प्रतिशत पद प्रोन्नति से भरे जायेंगे.अवर निरीक्षकों के लिए निर्धारित मापदंडसरकार ने अवर निरीक्षकों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास की पात्रता तय की है. सामान्य वर्ग, पिछड़ी और अनुसूचित जाति, जनजाति के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 21 वर्ष तक की आयु निर्धारित की गयी है. सामान्य और पिछड़ी जाति के लिए लंबाई 160 सेंटीमीटर, अनुसूचित जाति, जनजाति के लिए 155सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए 148 सेंटीमीटर तय की गयी है.
इसके लिए पांच पेपर की परीक्षा होगी, जिसमें हिंदी, सामान्य ज्ञान, अंगरेजी भाषा, सामान्य विज्ञान और गणित तथा स्थानीय भाषा की परीक्षा होगी.आरक्षियों के लिए तय नियमआरक्षी के लिए10 प्लस 2 उत्तीर्ण करनेवालों को प्राथमिकता दी जायेगी. इसके लिए सभी जातियों के लिए न्यूनतम आयु 19 वर्ष निर्धारित की गयी है. शारीरिक जांच और मापदंड अवर निरीक्षकों की तरह ही तय किये गये हैं. आरक्षी के लिए भी 12वीं स्तर के पांच पत्रों की परीक्षा ली जायेगी. इन दोनों परीक्षा के आधार पर मेधा सूची भी सरकार बनायेगी(प्रभात खबर,रांची,7.10.2010).
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।