मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

09 अक्टूबर 2010

हिमाचल यूनिवर्सिटी शिक्षक व गैर शिक्षकों को इसी माह एरिअर

एचपी यूनिवर्सिटी के करीब 1500 शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारियों को प्रदेश सरकार के संशोधित वेतनमान के तहत मिलने वाले एरिअर के लिए अब और इंतजार नहीं करना होगा। इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से सभी कर्मचारियों को इसी माह एरिअर का भुगतान किया जाएगा।

इससे विवि कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। प्रदेश के दूसरे विभागों व संस्थानों में जहां करीब पांच माह पहले ही इसका भुगतान किया जा चुका था वहीं, यूनिवर्सिटी के तीन सौ शिक्षक और 1200 गैर—शिक्षक कर्मचारियों को अभी तक एरिअर का भुगतान नहीं हो सका था।

इसके तहत हर कर्मचारी को दस—दस हजार की किस्त का भुगतान किया जाना है, लेकिन अकांउट ब्रांच में कर्मचारियों की कमी के चलते इसमें देरी हो गई। प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए इसे इसी माह देने की घोषणा कर दी है।

इससे यूनिवर्सिटी के करीब 1500 शिक्षक और गैर—शिक्षक कर्मचारियों का करीब 15 लाख का एरिअर का भुगतान किया जाएगा। इसके तहत जिन कर्मचारियों के जीपीएफ है उन्हें यह भुगतान उनके अकांउट के माध्यम से किया जाएगा।

जबकि बाकी कर्मचारियों को नकद के रूप में इसका भुगतान किया जाएगा। रजिस्ट्रार प्रो. शशिकांत ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और अगले हफ्ते तक कर्मचारियों को एरिअर का भुगतान हो जाएगा(दैनिक भास्कर,शिमला,9.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।