राजस्थान विश्वविद्यालय की ओर से निकाली गई शिक्षक भर्ती 2010 में अब सहायक प्रोफेसर पद के लिए उन्हीं अभ्यर्थियों को पात्र माना जाएगा जो राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) उत्तीर्ण हैं तथा जिनके तीन शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। शनिवार को जारी संशोघित विज्ञापन में विश्वविद्यालय ने इस बडे बदलाव को स्पष्ट किया है।
पूर्व में जारी विज्ञापन में विवि ने 2007 तथा इसके बाद की भर्तियों में आवेदन करने वालों को पात्र माना था। लेकिन संशोघित विज्ञापन में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की 2009 की गाइडलाइन का पालन किया गया है। वहीं, आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि को 11 अक्टूबर से बढाकर 11 नवम्बर कर दिया गया है।
पूल पदों को शामिल किया :
नई भर्ती में अब पूल पदों का भी विज्ञापन निकाला गया है। इसमें अलोकेशन कमेटी की सिफारिशों के बाद स्पेनिश व म्यूजियोलॉजी विभागों के लिए भी पद सृजित हुए हैं। वहीं, संशोघित भर्ती विज्ञापन के मुताबिक अब विकलांग अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग श्रेणियां नहीं होंगी(राजस्थान पत्रिका,जयपुर,10.10.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।