मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

10 अक्टूबर 2010

राजस्थानःबी-टेक में प्रवेश दिलाने के नाम पर ठगी

इंटरनेट के जरिए विज्ञापन से बी-टेक में प्रवेश दिलाने का झांसा देकर लाखों रूपए की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। सांगानेर निवासी सरोज पत्नी जगदीश ने इंटरनेट पर जयपुर इंजीनिरिंग कॉलेज में बी-टेक में प्रवेश दिलाने का विज्ञापन देखा। उस पर दिए गए नम्बर पर सम्पर्क किया तो महेश इटालियन नाम के व्यक्ति से बातचित हुई। महेश ने ढाई लाख रूपए का डोनेशन देकर बी-टेक में प्रवेश दिलवाने का झांसा दिया। सरोज ने बेटे हेमंत व उसके मित्र आलोक तथा कौशिक के प्रवेश के लिए सवा लाख रूपए महेश को दे दिए। भुगतान के बाद अभियुक्त ने प्रवेश नहीं कराया। सरोज ने सोढाला थाने में ठगी का मामला दर्ज कराया।

भाई-बहन ने लाखों ठगे : ब्लॉक इंस्पेक्टर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर हजारों बेरोजगार से लाखों की ठगी करने वाले बहन-भाई के खिलाफ श्याम नगर थाने मेंं एक और मामला दर्ज हुआ है। ठगी का शिकार अमित बांदीकुई का रहने वाला है। अमित ने बबीता प्रधान व उसके भाई बबलू प्रधान के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज कराया है।

रिटायर्ड आईएएस को ठगा : मालवीय नगर थाना इलाके में संस्थान की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर जवाहर नगर निवासी रिटायर्ड आईएएस रमेश चंद से आठ लाख रूपए की ठगी का मामला सामने आया है। पाई एजुकेशन एविसस इंस्टीटयूट ऑफ लर्निग प्रा.लि. के प्रबंध निदेशक राज व अध्यक्ष गोपाल ने पीडित रमेश से संस्था की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर आठ लाख रूपए ले लिए। बाद में अभियुक्त पीडित को टरकाते रहे। पीडित ने मालवीय नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया(राजस्थान पत्रिका,जयपुर,10.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।