मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

10 अक्टूबर 2010

गढ़वाल मंडल की नियुक्तियों में धांधली के खिलाफ मोर्चा

गढ़वाल मंडल विकास निगम में नियुक्तियों में हुई धांधली के खिलाफ सुपरवाइजर एवं प्रबंधक वेलफेयर एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है। कार्यकारिणी का विधिवत गठन करने के बाद संगठन रविवार को देहरादून में कार्यकारिणी की बैठक कर आंदोलन की घोषणा करेगा। गमंविनि के ऋषिलोक विश्राम गृह में एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें चारों धाम से आए प्रबंधकों ने शिरकत की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि निगम की अदूरदर्शितापूर्ण नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का समय आ गया है। निगम में हुई अवैध नियुक्तियां, उच्चस्तरीय भ्रष्टाचार, औली व द्रोणा के निजीकरण के खिलाफ एसोसिएशन आंदोलन करेगी। इसके साथ ही वर्षो से लंबित पदोन्नति, नियमितीकरण एवं सेवा नियमावली के मुद्दे पर भी संगठन आंदोलन की राह अपनाएगा। वक्ताओं ने कहा कि निगम में हुई नियुक्तियों में चहेतों को फायदा पहुंचाया गया है। मानकों के विपरीत लोक सेवा आयोग के पदों पर सीधी भर्ती करके जिम्मेदार लोगों ने नियम कानून ताक पर रख दिए हैं। इसके खिलाफ रविवार को देहरादून के एक होटल में कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिसमें भावी रणनीति बनाई जाएगी। बैठक की अध्यक्षता बीडी पेटवाल व संचालन सुरेंद्र बहुखंडी ने किया(दैनिक जागरण,ऋषिकेश,10.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।