बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों का भुगतान दशहरा के पहले कर दिया जाएगा। साथ ही उनकी संख्या भी बढ़ाई जाएगी। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के नेतृत्व में पिछले तीन दिनों से प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को अधीक्षण अभियंता ने बृहस्पतिवार को आश्वासन दिया कि संविदा कर्मचारियों का भुगतान निर्धारित समय पर कर किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष डीपी ओझा के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान अधीक्षण अभियंता हरेंद्र सिंह एवं कार्यालय अधीक्षक एसएन शर्मा के साथ श्री ओझा समेत प्रांतीय उप महामंत्री जवाहर लाल विश्वकर्मा, मंडल सचिव अब्दुल आरिज, राम अवध राय, कोषराज पांडे, चंदन, योगेंद्र तिवारी, प्रकाश यादव, राकेश गोस्वामी आदि की समझौता वार्ता हुई(अमर उजाला,इलाहाबाद,9.10.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।