मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

02 अक्टूबर 2010

झारखंडःमैट्रिक परीक्षा की पंजीयन तारीख नहीं बढ़ेगी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल वर्ष 2011 में आयोजित होनेवाली मैट्रिक परीक्षा के लिए पंजीयन की तिथि नहीं बढ़ायेगा. काउंसिल ने कहा है कि पंजीयन के लिए 27 दिन का समय था. नियम के अनुप 15 दिन तक लगातार स्कूल नहीं आने पर नामांकन रद्द करने का प्रावधान है.

फिर 27 दिन स्कूल नहीं आनेवालों का नामांकन रद्द हो जाना चाहिए. ऐसे में तिथि बढ़ाना उचित नहीं है.

अंडर एज छात्रों का नहीं हुआ पंजीयनः पंजीयन के लिए आवेदन देनेवाले अंडर एज छात्रों का पंजीयन नहीं किया गया है. काउंसिल ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पहले ही बता दिया गया था कि एक मार्च 1996 के बाद की जन्म तिथिवाले छात्रों का पंजीयन रद्द कर दिया जायेगा.

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष से मैट्रिक का रजिस्ट्रेशन नौवीं में ही शुरू किया जायेगा(प्रभात खबर,रांची,2.10.2010).

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।