सरकार ने राज्य के उच्च विद्यालय के शिक्षकों को दुर्गा पूजा से पूर्व छठे वेतनमान के ऐरियर की 50 फीसदी राशि आवंटित कर दी है. एक जनवरी 2006 से 31 मार्च 2007 तक के बकाये का आवंटन हुआ है.
मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा शनिवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी थी. वेतन मद में भी जिलावार राशि का आवंटन किया गया है. विभाग द्वारा कुल 78,95,94,450 रुपये का आवंटन किया गया है. झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री गंगा प्रासाद यादव ने आवंटन के लिए विभाग के प्रति आभार जताया है.
उन्होंने संघ के सभी जिला सचिवों से आग्रह किया है कि वे अपने जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिल कर राशि का उप आवंटन करा लें, ताकि पूजा के पूर्व राशि का भुगतान सुनिश्चित हो सके(प्रभात खबर,रांची,2.10.2010).
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।