सैकड़ों स्टूडेंट्स ने कल यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (यूपीएससी) के खिलाफ प्रदर्शन किया। इनका आरोप है कि यूपीएससी ने 2010 के प्री टेस्ट के रिजल्ट में हेराफेरी की है। इसके चलते ज्यादा नंबर लाने वाले भी कई स्टूडेंट भी फाइनल एग्जाम के लिए सिलेक्ट नहीं हो पाए। प्रदर्शन के बाद स्टूडेंट्स ने केंद्रीय मंत्री पृथ्वीराज चौहान से मुलाकात कर अपनी बात रखी।
प्रदर्शन में शामिल एक स्टूडेंट मृणाल ने बताया कि चौहान ने यूपीएससी की गलती स्वीकार की है और जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि डेढ़ महीने के अंदर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी(नवभारत टाइम्स,दिल्ली,10.10.10)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।