मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

01 अक्टूबर 2010

सरकारी बैंककर्मियों की सैलरी बढ़ाने की तैयारी

सरकारी बैंकों के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी। सरकार उनकी सैलरी बढ़ाने की तैयारी में है। इसके लिए एक कमिटी बनाई गई है। यह कमिटी जल्द ही अपनी रिपोर्ट देगी।

इस कमिटी में भारत सरकार के संयुक्त सचिव अशोक निगम के अलावा यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के सीएमडी भास्कर सेन और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सीएमडी एमवी नायर भी सदस्य हैँ। पिछले महीने रिजर्व बैंक के गवर्नर सुब्बाराव ने सरकारी बैंकों के कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने की सिफारिश की थी। उनका कहना था कि प्राइवेट बैंकों से स्पर्धा करने के लिए सरकारी बैंक कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाना जरूरी है।

नई कमिटी सैलरी बढ़ाने के रास्ते ढूंढ़ने के अलावा खंडेलवाल कमिटी की रिपोर्ट पर भी विचार करेगी। यह रिपोर्ट बैंकों में मानव संसाधन के बेहतर इस्तेमाल के बारे में है। लेकिन खंडेलवाल कमिटी ने यह कहा है कि हर बैंक को अपने कर्मचारियों से बातचीत करके अपने ढंग से सैलरी देनी चाहिए।

बैंकों को सरकारी कंपिनयों की तरह नवरत्न या महारत्न दर्जा देने की भी बात है(बिजनेस भास्कर,दिल्ली,30.9.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।