मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

01 अक्टूबर 2010

किंगफिशर एयरलाइन में छंटनी हो सकती है

घाटे में चल रही प्राइवेट एयरलाइन किंगफिशर अपना खर्च घटाने के लिए कर्मचारियों की छुट्टी करने की योजना बना रही है। विदेशी पायलटों को कंपनी हटाकर उनकी जगह भारतीय पायलट रखने जा रही है। इससे उसके खर्च में कटौती होगी।

किंगफिशर के चेयरमैन विजय माल्या ने कहा कि कर्मचारियों की संख्या धीरे धीरे घटाई जाएगी। बहत से ऐसे कर्मचारी भी कंपनी में हैं जिनके बारे में हमें सोचना होगा और उनके कर्यों की फिर से समीक्षा करनी होगी। वह गुरुवार को बेंगलुरु में कंपनी की आम सभा में बोल रहे थे।

किंगफिशर अपने खर्चे लगातार घटाता जा रही है 2009-10 में उसने अपना खर्च 530 करोड़ रुपए घटाया था। कंपनी अपनी इनकम बढ़ाने के लिए और विदेशी रुट पर उड़ान भरना चाहती है(बिजनेस भास्कर,दिल्ली,1.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।