मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

11 अक्टूबर 2010

हरियाणाःएक ही जगह बनेगा प्राइमरी व मिडिल स्कूलों का मिड-डे-मील

हरियाणा की शिक्षा,स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण मंत्री गीता भुक्कल ने कहा है कि प्रदेश के सभी स्कूलों में मिड-डे-मील तैयार करने के लिए विशेष रसोई की व्यवस्था का प्रावधान किया गया है और एक ही कैंपस में चल रहे प्राइमरी व मिडिल स्कूलों का मिड-डे-मील एक ही स्थान पर बनाने के दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। स्कूलों में मिड-डे-मील तैयार करने वाले कुक की व्यक्तिगत स्वच्छता को भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि बच्चों को साफ-सुथरा भोजन उपलब्ध कराया जाए। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण मंत्री गीता भुक्कल ने रविवार को झज्जर में बताया कि आठवीं कक्षा तक के छात्रों को मिड-डे-मील की सुविधा जा रही है। शिक्षामंत्री भुक्कल ने कहा कि प्रदेश में निशुल्क एवं अनिवार्य मौलिक शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा रहा है। आठवीं कक्षा तक के स्कूली बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए इस सत्र के आरंभ में ली गई फीस को भी छात्रों को वापस दिए जाने का फैसला लिया गया है(दैनिक जागरण,चंडीगढ़,11.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।