उत्तरप्रदेश सरकार और कोर्ट के आदेश पर नये जुड़े बीएड कॉलेजों में आज से काउंसिलिंग शुरू हो रही है। काउंसिलिंग दो दिन चलेगी। इसमें अभी तक कॉलेज न पाने वाले 1,60,001 रैंक से 2,30,000 रैंक तक अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। बीएड काउंसिलिंग में प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों को एक और मौका मिला है। हाल ही में कुछ नये महाविद्यालयों को बीएड में दाखिले के लिए जोड़ा गया है। इससे कला, वाणिज्य और विज्ञान-कृषि की अतिरिक्त सीटें उपलब्ध हो गई हैं। इन सीटों पर 1,60,001 रैंक से 2,30,000 रैंक तक उन अभ्यर्थियों को मौका दिया जा रहा है जिनको अभी तक कॉलेज आवंटित नहीं हुआ है। काउंसिलिंग 11 और 12 अक्टूबर को होगी। इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी दिन काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं। काउंसिलिंग के लिए 30 सितम्बर से 11 अक्टूबर तक डाउनलोड किये गए काउंसिलिंग पत्र मान्य होंगे। दोनों दिन की काउंसिलिंग के बाद कॉलेज का आवंटन पत्र 13 अक्टूबर को दिया जाएगा(दैनिक जागरण,लखनऊ,11.10.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।