कश्मीरी पंडित युवाओं ने एक साल के अंदर चौथी बार सरकार को झकझोरने के लिए कमर कस ली है। ऑल इंडिया कश्मीरी समाज की युवा इकाई के कार्यकर्ता 17 अक्टूबर को प्रधानमंत्री पैकेज के तहत मिली 2700 नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र पाने और शेष तीन हजार पदों को भरने की मांग को लेकर सुबह कश्मीर रवाना होंगे। जम्मू में शनिवार को संगठन के प्रधान आरके भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री पैकेज लागू करने के नाम पर राज्य सरकार पंडित समुदाय को गुमराह कर रही है। आयु सीमा पार कर रहे युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने के लिए संघर्षरत ऑल इंडिया कश्मीरी समाज के कार्यकर्ता अब अधिक देर तक अन्याय सहन नहीं करेंगे। भट्ट ने विधानसभा में अवाम की नुमाईदगी करने वालों की भूमिका पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कोई भी विधायक पंडितों के लिए जारी प्रधानमंत्री पैकेज को लागू करने की मांग नहीं उठाई। इसलिए वह अपने हक के लिए संघर्ष जारी रखेंगे(दैनिक जागरण,जम्मू,10.10.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।