मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

01 अक्टूबर 2010

लखनऊ में दो केंद्रों की फिर से होगी रेलवे परीक्षा

रेलवे भर्ती बोर्ड (इलाहाबाद) की ओर से लखनऊ में हुई परीक्षा विवादों के घेरे में आ गई है। २६ सितंबर को हुई परीक्षा के दौरान दो केंद्रों पर पेपर समय से नहीं पहुंचने पर छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया था जिसके बाद भर्ती बोर्ड अब उन दोनों केंद्रों की परीक्षा निरस्त करने जा रहा है। दोनों केंद्रों की परीक्षा दोबारा कराने के लिए आरआरबी चेयरमैन ने बुधवार को रेलवे बोर्ड को एक पत्र भी लिखा है। आरआरबी इलाहाबाद के गुड्स गार्ड और इनक्वायरी कम रिजर्वेशन क्लर्क के ५५ पदों के लिए रविवार को लखनऊ के ३५ केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। इसमें शामिल होने के लिए इलाहाबाद से हजारों की संख्या में छात्र लखनऊ गए। वहां बीकेटी इंटर कालेज में २१६० और चंद्रभान कृषि महाविद्यालय में १७२८ परीक्षार्थियों को शामिल होना था। आरोप है कि बाकी केंद्रों पर परीक्षा खत्म होने के बाद इन दो केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचा। इससे नाराज छात्रों ने दोनों केंद्रों पर जमकर हंगामा किया। हालांकि बाद में इन केंद्रों पर परीक्षा ली गई लेकिन अधिकांश परीक्षार्थियों ने इसका बहिष्कार किया। फिलहाल रेलवे भर्ती बोर्ड इलाहाबाद ने अब उन दोनों केंद्रों पर हुई परीक्षा निरस्त करने की तैयारी की है। आरआरबी चेयरमैन एसके माथुर का कहना है कि परीक्षा फिर से कराने के लिए रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा गया है(अमर उजाला,इलाहाबाद,1.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।