स्टाफ सलेक्शन कमीशन चंडीगढ़ की ओर से आयोजित एएसआई(सीआईएसएफ) के पदों को भरने के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के लिए एक अभ्यार्थी को दो-दो रोल नंबर जारी हो गए हैं। जिले के भरेड़ी कस्बे के रजनीश ठाकुर ने बताया कि एक हजार पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा 29 अगत को आयोजित की गई थी। जिसका परिणाम 27 सितंबर को जारी हुआ है। रिजल्ट देखने लगा तो उसे एप्लीकेशन स्टेट्स पर गलत रोल नंबर भरने का नोटिस आया। आखिर उसका सही रोल नंबर क्या होगा और उसे रिजल्ट कैसे मिल पाएगा(दैनिक भास्कर,हमीरपुर,1.10.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।