मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

09 अक्टूबर 2010

झारखंडःइंटर पास को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड सरकार ने इंटरमीडिएट स्तरीय पदों के लिए 16 से अधिक सेवा संवर्ग तैयार किया है. इनमें नियुक्ति के लिए सरकार राज्य कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से परीक्षा लेगी. अभ्यर्थियों को सामान्य विज्ञान और सामान्य अध्ययन के दो पत्रों की परीक्षा देनी होगी. तीन पेपर के कुल 300 अंक होंगे.

अलग-अलग विभागों के लिए संबंधित उपायुक्त, निदेशक भू-संरक्षण, कृषि निदेशक, अभियंता प्रमुख, गव्य निदेशालय के निदेशक, कारा महानिरीक्षक, सांख्यिकी एवं मूल्यांकन निदेशालय के निदेशक, पंचायती राज निदेशक, भूतत्व या समकक्ष प्राधिकार के निदेशक, बीज विेषण के उप कृषि निदेशक, हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशक, पथ निर्माण विभाग से संबंधित अधीक्षण अभियंता, वन संरक्षक, श्रमायुक्त को नियुक्ति पदाधिकारी बनाया गया है.

निर्धारित संवर्ग /नियमावली
सरकार ने इंटरमीडिएट स्तर के पदों के लिए निम्नवर्गीय लिपिक (सचिवालय एवं संलग्न कार्य को छोड़ मुफ्फसिल स्थापना के लिए), जन सेवक संवर्ग, अमीन संवर्ग, झारखंड कृषि अधीनस्थ सेवा, सूचना एवं जन संपर्क (भरती सेवा शर्त नियमावली), परिभ्रमण संवर्ग, झारखंड जल संसाधन विभाग मापक (अमीन) संवर्ग नियमावली, पशुपालन एवं मत्स्य (सेवा), मिश्रक संवर्ग, झारखंड सांख्यिकी अधीनस्थ सेवा, परिवहन मोटरयान निरीक्षक संवर्ग, कनीय राजस्व सेवा संवर्ग, झारखंड राज्य पंचायत सचिव (नियुक्ति सेवा शर्त एवं कर्तव्य) नियमावली, झारखंड राज्य रेशम अधीनस्थ सेवा संवर्ग, पथ निर्माण वर्ग-2 कर्मचारियों की भरती/प्रोन्नति नियमावली, अमीन संवर्ग (भरती एवं सेवा शर्त) नियमावली तैयार की है.

चिह्नित पद

इंटरमीडिएट स्तर के पदों के लिए सरकार ने निम्नवर्गीय लिपिक पीबी-1, आशु टंकक वर्ग-2, जनसेवक/ग्रामीण प्रसार कार्यकर्ता पीबी-1, अनुरेखक/अमीन, क्षेत्र पर्यवेक्षक, प्रारूपक /सर्वेक्षक, फील्डमैन, पौधा संरक्षण पर्यवेक्षक, उद्यान निरीक्षक, अमीन-अनुरेखक ग्रेड पे-1900, परिभ्रमक एवं संग्राहक, अमीन, प्रयोगशाला सहायक, पशुधन सहायक, ऑडियो विजुअल ऑपरेटर, पुलिस रेडियो ऑपरेटर, मिश्रक, कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक, मोटरयान निरीक्षक, राजस्व कर्मचारी, कंप्यूटर ऑपरेटर, भंडारपाल, पंचायत सचिव, लेबुल राइटर, सर्वेक्षक, मिट्टी नामूनक, प्रयोगशाला सहायक, कीटपालक, अमीन/अनुरेखक ग्रेड पे -2000, अमीन ग्रेड पे-2000, नर्स ग्रेड ए पीबी 2, मेट्रान के पद चिह्नित किये हैं(प्रभात खबर,रांची,9.10.2010).

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।