कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ का चुनावी बिगुल बज उठा है। शुक्रवार को आयोजित आम सभा की बैठक में चुनाव कार्यक्रम के लिए तिथियां घोषित कर दी गई हैं। चुनाव के लिए आवेदन करने से लेकर चुनावी गतिविधियों के लिए एक से लेकर 28 अक्टूबर तक का समय तय किया गया है।
तय कार्यक्रम के अनुसार एक से 12 अक्टूबर शाम पांच बजे तक चुनाव के लिए सदस्यता शुल्क जमा कराने का समय तय किया गया है। इसके बाद 18 अक्टूबर को मतदाता प्रतिलिपि की घोषणा की जाएगी और 19 अक्टूबर को मतदाता प्रतिलिपि पर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। आपत्ति दर्ज कराने के बाद अगले दिन 20 को संशोधित मतदाता प्रतिलिपि की घोषणा की जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल कराने के लिए 21 अक्टूबर को दो बजे तक का समय दिया गया है, जबकि दो बजे के बाद नामांकन पत्रों की पड़ताल शुरू कर दी जाएगी। 22 अक्टूबर को 12 बजे तक कोई भी प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकता है। इसे बाद उम्मीदवारों की घोषणा कर उन्हें चुनाव चिह्न प्रदान कर दिए जाएंगे। जबकि 28 को चुनाव की तिथि तय की गई है। पांच बजे तक मतदान होगा व इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू कर चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे(जागरण,कुरुक्षेत्र,1.10.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।