केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने हरियाणा के रोहतक में राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय कोयंबटूर का परिसर स्थापित करने का आश्वासन दिया है। कपिल सिब्बल रोहतक के गांव गरनावठी में भारतीय प्रबंधन संस्थान की आधारशिला रखे जाने के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मानव संसाधन विकास मंत्री का हरियाणा को भारतीय प्रबंधन संस्थान देने के लिए आभार जताया। इससे प्रदेश में उल्लेखनीय प्रगति होगी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि गरनावठी गांव को आदर्श गांवों की तर्ज पर सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी तथा गरनावटी से रोहतक की सड़क को फोर लेन किया जाएगा। मानव संसाधन मंत्री ने कहा कि हरियाणा ने पिछले पांच वर्षों के दौरान विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। यह प्रदेश तेजी से शिक्षा का बड़ा केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर है। उनका मानना है कि दिल्ली का अगला सेटेलाइट शहर रोहतक होगा। सिब्बल ने कहा कि आज हमारे प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों के विद्यार्थी विदेशों में बहुराष्ट्रीय संस्थाओं का प्रबंधन करते है। हमें ऐसे मेधावी स्नातक तैयार करने है जो देश की अर्थव्यवस्था का प्रबंधन करें और विदेशों की बजाय देश को आगे लेकर जाएं। सिब्बल ने कहा कि हमारे और विकसित देशों में मुख्य अंतर शिक्षा का है। यूरोपियन देशों एवं अमेरिका जैसे विकसित देशों में स्कूल से कालेज पहुंचने वाले विद्यार्थियों की प्रतिशतता 40 से 50 है, जबकि हमारे देश में ये दर केवल 12.4 प्रतिशत है। केंद्र सरकार ने तय किया है कि आने वाले 10 वर्षों (2020 तक) इस दर को बढ़ाकर 30 प्रतिशत करना है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने हरियाणा के रोहतक में राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय कोयंबटूर का परिसर स्थापित करने का आश्वासन दिया है। कपिल सिब्बल रोहतक के गांव गरनावठी में भारतीय प्रबंधन संस्थान की आधारशिला रखे जाने के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मानव संसाधन विकास मंत्री का हरियाणा को भारतीय प्रबंधन संस्थान देने के लिए आभार जताया। इससे प्रदेश में उल्लेखनीय प्रगति होगी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि गरनावठी गांव को आदर्श गांवों की तर्ज पर सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी तथा गरनावटी से रोहतक की सड़क को फोर लेन किया जाएगा। मानव संसाधन मंत्री ने कहा कि हरियाणा ने पिछले पांच वर्षों के दौरान विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। यह प्रदेश तेजी से शिक्षा का बड़ा केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर है। उनका मानना है कि दिल्ली का अगला सेटेलाइट शहर रोहतक होगा। सिब्बल ने कहा कि आज हमारे प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों के विद्यार्थी विदेशों में बहुराष्ट्रीय संस्थाओं का प्रबंधन करते है। हमें ऐसे मेधावी स्नातक तैयार करने है जो देश की अर्थव्यवस्था का प्रबंधन करें और विदेशों की बजाय देश को आगे लेकर जाएं। सिब्बल ने कहा कि हमारे और विकसित देशों में मुख्य अंतर शिक्षा का है। यूरोपियन देशों एवं अमेरिका जैसे विकसित देशों में स्कूल से कालेज पहुंचने वाले विद्यार्थियों की प्रतिशतता 40 से 50 है, जबकि हमारे देश में ये दर केवल 12.4 प्रतिशत है। केंद्र सरकार ने तय किया है कि आने वाले 10 वर्षों (2020 तक) इस दर को बढ़ाकर 30 प्रतिशत करना है(दैनिक जागरण,चंडीगढ़,2.10.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।