मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

16 अक्टूबर 2010

तकनीकी पढ़ाई की राह होगी और आसान

इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और एनीमेशन की पढ़ाई करने वाले छात्रों की राह अब और आसान हो सकती है। उन्हें दो महीने के भीतर 2डी व 3 डी डिजाइन सॉफ्टवेयर के साथ ही विज्ञान, तकनीकी, एनीमेशन आदि की जानकारी मुफ्त में मिल सकेगी। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने इसके लिए दो कंपनियों से करार किया है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के कार्यवाहक चेयरमैन प्रो. एसएस मंथा ने इसके लिए आटोडेस्क कंपनी के मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. जो आस्ट्रो व माइक्रोसाफ्ट इंडिया के महाप्रबंधक मूर्ति उप्पालरी के साथ शुक्रवार को यहां मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल की मौजूदगी में एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर डा. जो ने कहा कि उनकी कंपनी ने इंजीनियरिंग डिजाइन, आर्किटेक्चर, सिविल इंजीनियर्स और इस तरह की दूसरी तकनीकी जानकारियों के लिए साफ्टवेयर तैयार किये हैं। उनके कुल 32 कंपोनेंट हैं। इस एमओयू के बाद कंपनी उन्हें एआईसीटीई की बेवसाइट पर उपलब्ध करा देगी। तकनीकी पढ़ाई करने वाले छात्र व शिक्षक उसका उपयोग मुफ्त में कर सकेंगे। उन्हें किसी भी सामग्री के डाउनलोड करने की पूरी आजादी होगी और उसके लिए न तो छात्रों व शिक्षकों को और न एआईसीटीई को कोई भुगतान करना होगा। माइक्रोसॉफ्ट नाम की दूसरी कंपनी का एशिया क्षेत्र का कार्यालय सिंगापुर में है। कंपनी के अधिकारी ने बताया कि कंपनी ने विज्ञान, तकनीकी के क्षेत्र साफ्टवेयर तैयार किया है(दैनिक जागरण,दिल्ली,16.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।